फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार के 90 और डायरिया के 38 मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। शुक्रवार को भी बुखार के 90 और डायरिया के 38 मरीज मिले हैं। 98 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि पांच को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बच्चा वार्ड, जीरियाटिक वार्ड, मेडिसिन वार्ड, फीवर वार्ड तक सभी जगह मरीज भर्ती हैं। ज्यादातर मरीज बुखार व उल्टी-दस्त की परेशानी वाले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बाहर का तला-भुना खाने व गर्मी में सावधानी न बरतने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और लू का प्रभाव बढ़ेगा।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया आदि शुक्रवार को 1218 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जिसमें 90 मरीज बुखार के पाए गए। जबकि 29 मरीज को इमरजेंसी में देखा गया। इसके अलावा डायरिया के 38 मरीज मिले हैं। वहीं 45 मरीज का सीटी स्कैन कराया गया। जबकि 140 लोगों ने एक्स-रे कराए हैं। 33 मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. चरन सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना पड़ेगा। बच्चे को बुखार आने पर परिजन उसे कंबल या चादर से ढक देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। बच्चों को बुखार होने पर रुमाल या तौलिया पानी में भिगोकर उनके माथे पर रख दें। गांव में किसी भी झोलाछाप को न दिखाएं। अधिकांश परिजन झोलाछाप के चक्कर में पड़कर बच्चों की तबीयत बिगाड़ देते हैं। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए। बच्चों की दूध की बोतल गर्म पानी से साफ करें, उन्हें ताजी पत्तेदार हरी सब्जी खाने में दे। इसके अलावा ओआरएस का घोल पिलाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें