फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा एप डाउनलोड कराने को लेकर पशोपेश में डीएलएड प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीक्षा एप डाउनलोड करने के आदेश के क्रियान्वयन को लेकर डीएलएड प्रशिक्षु पशोपेश में हैं। सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों के परिवार के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है। ऐसे में प्रशिक्षुओं को कुछ सूझ नहीं रहा है आखिर क्या करें। डॉयट ने तीसरा अनुस्मारक (रिमाइंडर) भेजा है। शिथिलता पर प्राचार्यों को कार्रवाई के लिए चेतावनी दी है। इसके चलते निजी कॉलेज के संचालक उधेड़बुुन में हैं। डीएलएड के प्रत्येक प्रशिक्षु को 25 एप डाउनलोड कराने हैं।
विज्ञापन

जिले में डॉयट समेत 24 कॉलेज में डीएलएड की पढ़ाई होती है। डीएलएड के कोर्स में नामांकित प्रशिक्षुओं को दीक्षा एप के डाउनलोड कराने का फरमान दिया गया है। प्रशिक्षुओं को गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके परिवार से संपर्क करना है। उन्हें दीक्षा एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना है। स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना के महा निदेशक ने डॉयट के प्राचार्य को दीक्षा एप डाउनलोड कराने के लिए सुनिश्चित करने को कहा है। इसके तहत डॉयट के प्राचार्य ने डीएलएड के निजी कॉलेज संचालकों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें