फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी में जमकर बिकी आतिशबाजी

विज्ञापन
गजरौला में बाजार में खरीदारी करते लोग। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। छोटी दीपावली पर औद्योगिक नगरी में आतिशबाजी की रिकार्ड बिक्री हुई। ईओ दिवाली मनाने और रात आठ बजे से दस बजे के बीच ही पटाखे छोड़े जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश धरे के धरे रह गए और उत्साहित लोगों ने रात भर आतिशबाजी छोड़ी। शनिवार को नर्क चतुर्दशी के साथ ही छोटी दिवाली का पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। शाम को घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीये जलाए गए। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का अत्याचार बढ़ने पर उसका वध किया था। इसी से खुश होकर देवताओं ने दिवाली मनाई थी। तभी से कृष्ण पक्ष में छोटी दिवाली मनाई जाती है। छोटी दिवाली की रौनक सवेरे से ही घरों और बाजारों में नजर आने लगी थी। इंदिरा चौक, श्री राम मार्केट, बस्ती, स्टेशन रोड, चौपला पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। बाजारों में पांव तक रखने की जगह नहीं थी। भीड़ बढ़ने के हुई जमकर खरीदारी से दुकानदार भी प्रफुल्लित नजर आए। शाम को घरों के आगे मिट्टी के दीपक और मोमबत्तियां जलाई गईं। घरों एवं प्रतिष्ठानों में रंग बिरंगी झालरें लगाई गई थी। वहीं नगर में आतिशबाजी की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें