फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिवाली की खुशियों पर ग्रहण, हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। एक परिवार की दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब हिमाचल प्रदेश से अपने घर त्योहार मनाने लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी गंगासरन सिंह खेती-बाड़ी के साथ चिकित्सा व्यवसाय भी करते हैं। उनके बेटे दीपांशु (25) और शिवांशु हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित फार्मा कंपनी में काम करते थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में नदी के पुल के पास बाइक चला रहे भाई को झपकी आ गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गंगा एक्सप्रेसवे पर तैनात आपातकालीन स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस से दोनों को हसनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। शिवांशु का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

दीपावली की खुशियां माता में बदलीं
हसनपुर। मृतक दीपांशु दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। दीपावली की सुबह जहां परिवार उसके आने का इंतजार कर रहा था, वहीं सुबह-सुबह आंख खुलने से पहले ही बेटे की मौत की खबर सामने आई। इस दुखद हादसे ने पूरे परिवार की दीपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें