अमरोहा। आरईसी नॉर्दर्न टैलेंट हंट ओपन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिव्यांशी सैनी ने 49 से 52 किलोग्राम के भार में कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया।
15 से 24 सितंबर रोहतक में प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश की तरफ से दिव्यांशी सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। दिव्यांशी की जीत से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर छाई है। दिव्यांशी सैनी जिले की पहली महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी है। गृह आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दिव्यांशी के कोच निर्भय सैनी व ट्रेनर मनीष सैनी ने कहा कि दिव्यांशी बहुत ही मेहनती व लगनशील खिलाड़ी है। हमें पूरा भरोसा है कि वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान विनिता सैनी, कामिनी सैनी, कोशिंदर सिंह, डॉ. जगत सिंह सैनी, पलक, रिमझिम, गुरसिखा, लेखराज सैनी, पूरन सिंह सैनी, अमित सैनी, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।