फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन हटा, हाईवे खुला, शुक्रवार रात तक दोनों लेन पर दौड़ेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रूट डायवर्जन हटा दिया गया है। अब शुक्रवार रात तक हाईवे की दोनों लेन पर भारी वाहन चल सकेंगे। वहीं सोमवार की छुट्टी के बाद मंगलवार से सभी स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन

सावन माह की कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से चल रही है।16 जुलाई को जिला प्रशासन की तरफ से हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया था लेकिन 18 जुलाई की सुबह हाईवे पर दो कांवड़ियों की मौत के बाद निजी और रोडवेज बसों के संचालन पर भी पाबंदी लगा दी थी। हाईवे पर कांवड़ियों के चलते प्रत्येक शनिवार, रविवार और सोमवार को रूट डायवर्जन कर भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। शुक्रवार की रात से हाईवे पर रूट डायवर्जन चल रहा था। दोनों तरफ से हल्के वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन से निकाला जा रहा था। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद को जाने वाली लेन कावड़ियों के लिए आरक्षित थी। इस लेन पर केवल शिवभक्त ही चल रहे थे। सोमवार की सुबह तक हाईवे पर कांवड़ियों चलने का सिलसिला जारी रहा। तमाम शिवभक्त ब्रजघाट से जल लेकर गंतव्य के लिए बढ़ते देखे गए लेकिन दोपहर बाद जैसे ही कांवड़ियों की भीड़ कम हुई वैसे ही प्रशासन ने दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को हाईवे पर चलने की अनुमति दे दी।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हाईवे पर लगी रूट डायवर्जन की पाबंदी को सोमवार की दोपहर हटा दिया गया है। दिल्ली से मुरादाबाद और मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी वाहन शुक्रवार की रात तक अपनी-अपनी लेन पर चल सकेंगे। शुक्रवार की रात से फिर रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा, जो सोमवार तक रहेगा। इसलिए शनिवार, रविवार और सोमवार को हाईवे पर भारी वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। साथ ही कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्लान में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें