अमरोहा। परिषदीय स्कूलों की जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 16 दिसंबर से प्रस्तावित थी लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। दरअसल विधानसभा का शीत सत्र 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसके चलते इन तिथियों में जिले में माननीयों की मौजूदगी नहीं रहेगी। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग अब 20,21 और 22 दिसंबर को प्रतियोगिता कराने पर मंथन में जुटा है।
बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि स्कूल, न्याय पंचायत के बाद ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता हो चुकी है। छात्र छात्राओं ने विविध खेलों में दमखम दिखाया है। अब जिले स्तर की प्रतियोगिता होनी है पहले 16 दिसंबर से प्रस्तावित थी लेकिन अब विधानसभा के सदन शुरू होने के चलते स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी होनी है। इसके बेहतर आयोजन के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 20,21 और 22 दिसंबर से शुरू हो सकती है।