फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Fri, 03 Mar 2017 11:44 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ककराला में कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। शुक्रवार सुबह कार सवार कुछ लोगों ने गांव में कई जगहों पर गोमांस फेंक कर भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोमांस को हटाकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर कार को कुआखेड़ा मार्ग पर लावारिस हालत में बरामद कर लिया है। उपनिरीक्षक की ओर से संबंधित धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुबह लगभग सात बजे ककराला गांव के बीच से गुजरी एक सेंट्रो कार में सवार लोगों ने कई स्थानों पर गोमांस और गोवंशीय खाल फेंकी।

तेजी से जा रही कार से फेंके गए मांस के बारे में जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक कार कुआखेड़ा गांव की ओर दौड़ गई। गोमांस और गोवंशीय खाल देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार का पीछा किया तो लावारिस हालत में कार मिल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने गोमांस को हटाकर साफ करा दिया। इसके साथ ही गोमांस को थाने ले आई। थानाध्यक्ष बीएम सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया है।

रिपोर्ट मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि गोकशी करने वाले और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें