फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर गोसाईं में खंभे गाड़ने पहुंची बिजली विभाग की टीम से नोकझोंक,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ब्लाक के गांव सलेमपुर गोसाईं में अधूरी बिजली लाइन के लिए खंभे गाड़ने पहुंची विभागीय टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण वहां बंच केबल लगाने की मांग कर रहे थे जबकि बिजलीकर्मी केबल नहीं होने पर नंगे तार लगाए जाने की बात कह रहे थे। इसे लेकर वहां काफी हंगामा भी हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने काम रोककर वहां मौजूद एसडीओ, जेई के साथ ही लाइनमैन को साइड में बैठा लिया। बाद में वहां पहुंचे जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान ने अफसरों से बात कर इसका हल करा दिया। इसके बाद वहां पांच खंभे लगा दिए गए। शनिवार को लाइन खींची जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक के गांव सलेमपुर गोसाईं में प्रथमा बैंक की शाखा के सामने रुके पड़े विद्युतीकरण को पूरा करने के लिए एसडीओ रविंद्र कुमार, जेई सुनील कुमार और टीम को लेकर गांव पहुंचे। वे वहां खंभे गाड़ने आए थे। जानकारी होने पर वहां भीड़ लग गई। ग्रामीण खंभे गाड़े जाने का विरोध करने लगे। इनका कहना था कि वहां 11 हजार की लाइन के लिए बंच केबल डाली जाए ताकि हादसे न हों लेकिन टीम का कहना था कि केबल खत्म हो गई है। इसलिए फिलहाल नंगे तार ही लगाए जाएंगे। इसी को लेकर वहां हंगामा हो गया। ग्रामीणों की बिजली विभाग की टीम से नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने काम रुकवाकर टीम को साइड में बैठा लिया। इसी दौरान वहां पहुंचे जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान ने एक्सईएन हरीश कुमार से बात की। बात में काम शुरू हो गया। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते ही बाधा डाल रहे थे। बता दें कि इस गांव में पिछले छह माह से बिजली संकट बना हुआ है। गांव में मात्र पांच-छह घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। पूर्व में भी वहां खंभे गाड़ने को लेकर काफी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें