हसनपुर। उपजिलाधिकारी ने मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां गेहूं के कुछ बोरे बारिश से भीग गए थे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि तत्काल भीगे हुए बोरों को उठाएं।
मंडी समिति में चार गेहूं क्रय केंद्र हैं। खरीदा हुआ गेहूं टीनशेड में रखा हुआ है, लेकिन टीनशेड में स्पेस नहीं होने की वजह से गेहूं की बोरियां खुले आसमान के नीचे रह गईं। मौसम खराब होने पर पॉलिथीन से ढक दिया, लेकिन बावजूद इसके बाहर रह गई अधिकांश बोरे भीग गए। गुरुवार को उपजिलाधिकारी विजय शंकर ने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं भीगने पर नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही भीगे हुए गेहूं को यहां से उठवाया जाए। इसके बाद आननफानन में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों ने वाहन मंगाकर गेहूं को भरवाकर भिजवाया। इसके अलावा कई किसान वहां ऐसे मिले जिनके गेहूं मौसम खराब होने की वजह से तौल नहीं हो पाई। उनके गेहूं लदे वाहन क्रय केंद्रों पर ही खड़े हैं। जो बारिश में भीग भी गए थे।