हसनपुर। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शस्त्र प्रदर्शन करना युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें से तीन के गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया था। इसमें कुछ युवकों ने तलवारों लहराते हुए करतब दिखाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की। उन युवकों को चिन्हित किया गया, जो वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में अमन, अरियान, आकिब व राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हवालात में आरोपियों ने माफी भी मांगी कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे।