फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाना के निधन के बाद गम में शरीक होने जा रहे धेवते की सड़क हादसे में मौत

Tue, 14 Mar 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नाना के निधन के बाद गम में शरीक होने जा रहे बाइक सवार धेवते अजीत सिंह (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ये हादसा सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकनपुर मूंढा में रामचरन सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा अजीत सिंह अपनी पत्नी अंजलि और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। दिल्ली में ही वह निजी कंपनी में नौकरी करते थे। परिजनों के मुताबिक कैलसा थानाक्षेत्र के गांव चकछावी गांव में रविवार को अजीत सिंह के नाना भारत सिंह(55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लिहाजा सोमवार को अजीत सिंह बाइक पर सवार होकर गम में शामिल होने ननिहाल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में कैथल ढाबे के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अजीत सिंह मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें