फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कूबी में तीन गांवों के किसानों का धरना जारी

Thu, 13 Jul 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। थाना क्षेत्र के गांव कूबी में अधिग्रहित जमीन के सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर किसानों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। किसानों ने मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जोया ब्लाॅक अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान कराने का केवल आश्वासन दिया जा रहा है। जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। किसानों को धरने पर बैठे कई माह बीत गए हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। इससे लेकर किसानों के बीच रोष बना हुआ है। कहा कि सर्किल रेट से अधिक चार गुना मुआवजा नही दिया गया तो किसान न तो धरने से उठेंगे और न ही वह सरकार को जमीन देंगे। इस दौरान कविंद्र चौधरी, सतपाल चौधरी, बृजपाल चौधरी, जयवीर सिंह, मदन चौधरी, राजवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, परम सिंह, नरेंद्र सिंह, अंकुश चौधरी, मोनिका देवी, रीना देवी, पूनम देवी, शीतल चौधरी, अंशु चौधरी, मीनू देवी, कृपा देवी, रेखा देवी, कंचन देवी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें