फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा धनौरा का सरकारी अस्पताल

Wed, 11 Feb 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। रोगियों की संख्या व उपचार आदि के मामले में कभी मंडल भर में पहले नंबर पर शुमार रहने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस समय स्वयं बीमार है। सरकारी अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। सरकारी अस्पताल में अधीक्षक समेत मात्र तीन ही चिकित्सक तैनात हैं। इनमें भी एक महिला चिकित्सक एमबीबीएस पूरी करने के बाद एग्रीमेंट के तहत यहां तैनात हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक समेत कुल नौ चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए। इनमें अधीक्षक के अलावा एक हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री राेग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, फिजीशियन की पोस्टिंग शामिल है। लेकिन वर्तमान में सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार के अलावा चिकित्सक मनदीप कुमार व एक एग्रीमेंट के तहत एमबीबीएस शशी प्रभा की तैनाती है। महिला चिकित्सक पूर्णिमा शर्मा छह महीने के अवकाश पर चली गई हैं। अधीक्षक को आए दिन जिला मुख्यालय पर होने वाली मीटिंग्स, फील्ड की जटिलताएं व अन्य कामों में जाना पड़ता है। हफ्ते में एक दिन पोस्टमार्टम के लिए भी डयूटी लगती है।
ऐसी स्थिति में रोगियों को देखने के लिए अस्पताल में मात्र दो ही डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। सीएचसी पर रोजाना करीब 200 रोगियों की ओपीडी की जाती है। दो डॉक्टर कैसे इतने रोगियों का उपचार करते होंगे। यह सोचने का विषय है। चिकित्सकों की कमी का खामियाजा रोगियों को उठाना पड़ रहा है। चिकित्सक के नहीं होने पर रोगियों को फार्मेसिस्ट भी दवा लिख देते हैं। किसी समय उपलब्ध सुविधाएं व रोगियों की संख्या के मामले में सीएचसी की गिनती मंडल में पहले स्थान पर होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें