फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनाैरा : आंधी में छत से गिरकर छात्रा की माैत

Sun, 19 Apr 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। शुक्रवार की रात तेज आंधी में धनौरा क्षेत्र के गांव शहबाजपुर गुर्जर में छत से गिरकर कक्षा सात की की छात्रा की मौत हो गई। साथ ही जगह-जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से जिलेभर में बिजली गुल रही। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शहबाजपुर गुर्जर गांव निवासी पायल सैनी उम्र 13 साल कक्षा सात की छात्रा थी। शुक्रवार की रात आंधी आने पर मां ने पायल से छत पर सूख रहे कपड़ों को उतार कर लाने के लिए कहा। पायल कपड़े उतारने के लिए छत पर गई थी। तेज आंधी व अंधेरे की वजह से पायल छत की मुंढेर नहीं देख पाई। वह सिर के बल नीचे गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। परिजन उसे तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने चेकअप के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन फूट फूट कर रोने लगे। पायल की मां का रोते रोते बुरा हाल था। वह उस घड़ी को कोस रही थी। जब उसने पायल से कपड़े उतारने के लिए छत पर जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें