फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धनौरा विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखे स्थानीय मुद्दे

Sun, 03 Aug 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने सीएम योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से ट्रॉमा सेंटर का काम जल्द शुरू कराने, तिगरी में पक्के घाटों का निर्माण की मांग की। साथ ही पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से धनौरा में रामलीला मैदान के लिए जारी बजट से होने वाले कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द कराए जाने का मुद्दा सामने रखा।
विज्ञापन

मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से मुलाकात की। सीएम को विधायक ने स्थानीय स्तर और जिले में हो रहीं घटनाओं से अवगत कराया। इस दौरान उनसे तिगरी में पक्के घाट का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की। जिससे कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी दूर हो।
उन्होंने ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने का काम भी जल्द शुरू कराने का मुददा उठाया। कहा कि हाईवे पर हादसे में कई कांवड़ियों की जान चली गई। ट्रॉमा सेंटर बना होता तो कई को बचाया जा सकता था। इस दौरान धनौरा में रामलीला मैदान के लिए जारी बजट से होने वाले कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें