फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोहरका पट्टी मार्ग से गुजरेंगे श्रद्धालु, तिगरी में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध

Wed, 17 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए चार पहिया वाहनों के तिगरी में प्रवेश पर रोक रहेगी। लोगों के दोपहिया वाहन भी बाढ़ खंड चौकी से आगे नहीं जाएंगे। ट्रैक्टर ट्राली और अन्य चार पहिया वाहन पुलिस चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी वाले मार्ग से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या है। इस पर ब्रजघाट व तिगरी में लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पितरों का तर्पण करेंगे। दूरदराज के श्रद्धालु रात में ही गंगा किनारे पहुंच जाएंगे। स्नान का सिलसिला शनिवार की आधी रात के बाद से ही शुरू हो जाएगा। पुलिस-प्रशासन के मुताबिक श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण तिगरी-गजरौला मार्ग पर जाम लगने की संभावना रहती है। पिछले सालों में जाम लगता रहा है। मगर इस बार जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने कवायद शुरू की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पितृ विसर्जन अमावस्या पर श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए तिगरी गांव के ग्रामीणों को छोड़ किसी का कोई भी चार पहिया वाहन तिगरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उनको पुलिस चेक पोस्ट पर से मोहरका पट्टी मार्ग से गुजारा जाएगा।

घाट पर तैनात रहेंगे फ्लड पीएसी जवान

तिगरी में चेक पोस्ट पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिन पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही शांति व्यवस्था की भी जिम्मेदारी होगी। घाटों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। घाटों पर 12 गोताखोरों की ड्यूटी रहेगी। एक प्लाटून फ्लड पीएसी जवान तैनात किए जाएंगे। सीओ के मुताबिक थाना पुलिस के अलावा एसपी ऑफिस से आने वाले पुलिस कर्मियों को घाटों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजारे जाएंगे वाहन
- तिगरी में जिला पंचायत के गेट सामने से दो पहिया वाहनों की ही होगी एंट्री।
-तिगरी में जाकर दो पहिया वाहनों को बाढ़ खंड की चौकी या घाट से कुछ दूर ही रोक दिया जाएगा।
-श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन पुलिस चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी वाले मार्ग से गुजरेंगे।
-श्मशान घाट एवं मेला स्थल के निकट ट्रैक्टर ट्राली व चार पहिया वाहनों की।
पार्किंग रहेगी
-स्नान कर लौटने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य चार पहिया वाहनों को ओसीता जगदेवपुर व कांकाठेर की तरफ से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें