हसनपुर। मैथिली गार्डन में श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तीन दिवसीय ब्रज उत्सव के दूसरे दिन राधा-कृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। वृंदावन से आए रसिक संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य दुलारी जी महाराज ने भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी पर श्रद्धालु नृत्य करने लगे। भगवान श्रीकृष्ण का भक्तिभाव से स्वर्ण तुलादान आकर्षण का केंद्र रहा। समिति ने मुख्य मार्ग पर चरण पादुका स्टॉल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। इस दौरान प्रबंधक नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रियांश गर्ग, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, नितिन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयोजक मनोज कुमार जोशी, मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह गुर्जर आदि रहे। संवाद