हसनपुर। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति दी।
संकीर्तन में दिल्ली के कलाकारों आयुष सोमानी ने साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगी तो कौन सुनेगा। राजू हंस ने मत घबराना दास श्याम तेरा आएगा। इस दौरान कलाकार सलोनी दीदी, रजनी शर्मा, सौरभ मित्तल ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर संदीप अग्रवाल, पंडित मोहित शर्मा, अवनीश अग्रवाल, अंकित गुप्ता, संजय गर्ग, प्रवीन प्रजापति, राकेश अग्रवाल, रविंद्र चौहान, महेश प्रजापति रहे। संवाद
-