अमरोहा। दीपावली के बाद जिले की ग्राम पंचायतों में करीब दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सड़कों की मरम्मत और नाले-नालियों का निर्माण शामिल है। वहीं, 66 ग्राम पंचायतों में पहले कराए गए विकास कार्यों की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
26 मई 2026 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ही ग्राम प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नए विकास कार्यों के लिए डीएम से अनुमोदन अनिवार्य किया गया था। इसके बावजूद ग्राम पंचायतों से धनराशि निकालने के मामले में अनुमति की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर सीडीओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पहले भी जांच हो चुकी है।
इसके साथ ही अन्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। दो करोड़ रुपये के प्रस्तावों को डीएम की मंजूरी मिल चुकी है। जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि दीपावली के बाद स्वीकृत प्रस्तावों पर काम शुरू कराया जाएगा। संवाद