फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ से आईं डीप बेरीकेडिंग तहस-नहस की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कुंभ (प्रयागराज) मेले से आई डीप बैरीकेडिंग के स्नान घाट पर लगते ही यहां भव्य नजारा उत्पन्न हो गया। पुलिसकर्मियों ने सवेरे चार बजे कड़ी मशक्त कर दूर तक बैरीकेडिंग लगा दी, लेकिन स्नान कर रही भीड़ में शामिल उत्पाती युवकों ने उसे तहस-नहस कर दिया। चौकी इंचार्ज ने विरोध किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। इस पर उन्होंने वायरलेस से मैसेज फ्लैश कर मेला कोतवाली को बुला लिया। सीओ भी आ गईं। दोनों ने स्टीमर में घूमकर लोगों को समझाना भी चाहा, लेकिन कुछ युवकों ने उनके ऊपर रेता उछाल दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल बैरीकेडिंग को एकत्र किया और किनारे पर लाकर रख दिया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र और एसपी डा. विपिन ताडा ने इस बार तिगरीधाम में लग रहे गंगा मेले में कुभ मेले की तर्ज पर वहां से आने वाली सामग्री को प्रयुक्त कराए जाने की बात कही थी। इसी के तहत यहां सेक्टर 10 और 11 में बने विशाल घाट पर डीप बैरीकेडिंग भी मंगाई गई थी। रंगबिरंगी बैरीकेडिंग को लगाने के लिए रविवार की तड़के चार बजे से ही पुलिसकर्मी ठिठुरते हुए गंगा में उतर गए थे। इनकी प्लानिंग थी कि दिन निकलने पर यहां स्नान को आए श्रद्धालुओं को सरप्राइज दिया जाए। ऐसा हुआ भी लोग वहां स्नान को पहुंचे तो दूर तक गंगा में तैरती प्लास्टिक की क्रेट वाली डीप बैरीकेडिंग को देख हतप्रभ रह गए। बताते हैं कि सुबह के समय भीड़ बढ़ी तो इसमें शामिल कुछ युवकों ने बैरीकेडिंग पर चढ़कर कूदना फांदना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इसके बोल्ट खोलकर इसे गंगा में बहा दिया। घाट चौकी पर मौजूद एसआई दिनेश उपाध्याय ने मना भी किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। गंगा में काफी देर तक उपद्रव मचाते रहे युवकों की भीड़ ने बैरीकेडिंग को तहस-नहस कर दिया। एसआई उपाध्याय ने तत्काल वायरलेस पर संदेश फ्लैश कर दिया। इस पर मेला कोतवाली किरनपाल सिंह और सीओ मोनिका यादव भी वहां आ पहुंचीं। उन्होंने स्टीमर में घूमकर लोगों को काफी समझाया, लेकिन भीड़ हो-हल्ला किए जा रही थी। इसी दौरान किसी ने गंगा से रेता निकालकर उनकी ओर उछाल दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल गंगा में दूर तक बह गईं डीप बैरीकेडिंग को एकत्र कर किनारे पर रखवाया। बता दें कि मेला कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते शराबी युवकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वे जमकर उत्पात मचा रहे हैं। दो दिन पूर्व उन्होंने गहराई वाले स्थानों पर की गई टिन फेंसिंग भी उखाड़कर फेंक दी थी। इसके अलावा वे सेक्टर 10,11,12,1 और 14 में जमकर उत्पात मचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें