फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपटरी हुआ ट्रेनों का संचालन

Mon, 11 Jun 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गाजियाबाद में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त होने ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया। ऐसे में औद्योगिक नगरी के रेलवे स्टेशन पर दर्जन भर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो विलंब से पहुंचीं। इसके चलते गर्मी होने के साथ-साथ घंटो ट्रेनों का इंतजार करने में यात्रियों      को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

शुक्रवार की रात गाजियाबाद में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस हादसा का शिकार हो गई। जिसके बाद से दिल्ली-मुरादाबाद रेल लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया।  रात ढ़ाई बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन से जाने वाली दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन छह घंटे बाद सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर गई। ऐसे ही दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली गढ़वाल  एक्सप्रेेस भी तीन घंटे विलंब     से पास हुई। 
54308 नंबर की दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन का समय सुबह साढ़े 5 बजे पहुंचने का है, लेकिन रविवार को वह पांच घंटे विलंब से पहुंची। ऐसे ही इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित से तीन घंटे लेट पहुंचीं। इंटरसिटी एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट पहुंची। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ी रही। चूंकि एक तरफ गर्मी तो दूसरी घंटो ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में ट्रेन हादसा होने के कारण ट्रेनों       का संचालन गड़बड़ा गया        है। रविवार को कई ट्रेनें           अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें