फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेंगू-मलेरिया के मरीज मिले, बुखार पीड़ित 18 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और मलेरिया ने दस्तक दे दी है। बुधवार को डेंगू और मलेरिया के एक-एक मरीज सामने आए है। सरकारी जांच में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं, जिला अस्पताल के वार्ड में 18 मरीज बुखार के भर्ती हैं। डेंगू और मलेरिया की मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। दोनों मरीजों घर में आइसोलेट कर इलाज कराया जा रहा है।
जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। अस्पतालों में पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक कक्ष, इंजेक्शन रूम और दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ रही। बुधवार को जिला अस्पताल में 1279 मरीज अस्पताल में पहुंचे। इसके सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित थे। वहीं, जिला अस्पताल के वार्ड में कुल 24 मरीज भर्ती हैं। इनमें 18 बुखार के और छह डायरिया के है। इनमें बुखार के पीड़ित सात बच्चे शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि डायरिया और डेंगू के मरीज का घर पर ही इलाज कराया जा रहा है। दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। उनकी सलाह से ही आगे इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। साथ ही संबंधित गांव-मोहल्लों में लार्वा साइडल और फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटलेट्स कम होने पर घबराए नहीं : सीएमओ
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने के बाद पांच से सात दिन तक बुखार रहता है। इस दौरान शरीर, आंख, सिर में दर्द रहता है और उल्टी भी हो सकती है। शरीर में लाल रंग के दाने निकल सकते हैं। प्लेटलेट कम होने पर उल्टी में खून और सांस लेने में दिक्कत आती है। अमूमन चार से पांच दिन बुखार रहने के बाद दोबारा बुखार आ सकता है। इस दौरान साधारण पैरासिटामॉल खानी चाहिए। प्लेटलेट्स कम होने पर मरीज को घबराना नहीं चाहिए, लेकिन तीसरे से छठे दिन विशेष सतर्कता बरतनी जरूरी है। कहा कि डेंगू होने पर प्रत्येक मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती है। प्लेटलेट्स 10 हजार से नीचे जाने या मुंह से खून आने पर ही चढ़ाई जाती हैं।
डेंगू से बचाव के उपाय

- मच्छरों के काटने से बचने के लिए सुरक्षात्मक कपड़े पहनें।
- पेंट के अलावा लंबी आस्तीन वाली शर्ट पहनें।
- मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए घर के आस-पास गंदगी या जलभराव न होने दें।
- गमलों, कूलर के पानी या खाली बर्तनों में पानी को जमा होने से रोकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें