फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि, महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार और डेंगू से गांव से लेकर नगर तक तप रहे हैं। बुधवार को चौदह लोगों की जांचें की गई थीं, जिसमें से तीन जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों रोगियों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। एक महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिले बुखार और डेंगू लोगों की जान लील रहा है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। गांव-गांव व शहर-शहर लोग बुखार से परेशान हैं। कई गांव में लोग डेंगू से बुरी तरह प्रभावित है। लगातार लोगों का प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। गांव-गांव दहशत का माहौल है। डेंगू और बुखार से सरकारी व निजी अस्पताल भरे पड़े हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में चौदह बुखार पीड़ितों रोगियों की ब्लड जांच की गई। तीन जांचें डेंगू पॉजिटिव आई हैं। इनमें जोया ब्लॉक के असगरीपुर के अब्दुल की पत्नी फरीन, अनस पुत्र नौशाद निवासी अफजलपुर और अमित पुत्र रामकिशोर निवासी दाउद सराय शामिल हैं। इनमें फरीन का उपचार लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज मेरठ में चल रहा है। शेष दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें