फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन मरीजों में और हुई डेंगू की पुष्टि, बुखार के भी कई मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार को जहां जिला अस्पताल में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, वहीं शनिवार को तीन और व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। रेपिड जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई। दो दिन में पांच डेंगू मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बता दें कि जिले में अब तक दस लोग डेंगू संक्रमित हो चुके हैं। उधर, शनिवार को 14 लोगों की रेपिड जांच हुई थी। जिसमें तीन संक्रमित मिले। जबकि, बुखार के मरीजाें की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी 200 से अधिक मरीज बुखार के थे।
विज्ञापन




मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बुखार और डेंगू खूब पैर पसार रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित 14 मरीज पहुंचे। सभी की प्लेटलेट्स काफी कम थे। उनकी रेपिड जांच कराई गई। जिसमें अमरोहा के गांव रायपुर खुर्द, धनौरा हलुपुरा व रजबपुर के गांव फरीदपुर निवासी तीन युवकों में डेंगू की पुष्टि हुई। तीनों को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। तीनों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। उधर, शुक्रवार को भी दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिले में अब तक दस लोग डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें पांच सही होकर घर चले गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. चरन सिंह ने बताया कि शनिवार को 14 लोगों की रेपिड जांच हुई। जिसमें तीन व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिले। उनकी एलाइजा जांच कराई जा रही है।

बुखार की मार लोगों की सेहत पर पड़ रही है। हर दिन बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 1855 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 214 मरीज बुखार के थे। जबकि 14 मरीज डेंगू आशंकित थे। सभी को दवाइयां देकर वापस भेज दिया गया। जबकि, 20 मरीज जनरल वार्ड में भर्ती थे। हर दिन बुखार पैर पसार रहे हैं तो लोग भी बेचैन हो रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भरमार है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। खास बात यह है कि इस बुखार में मरीजों को प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। लेकिन डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक का कहना है यदि बुखार के लक्षण महसूस हों तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। खानपान का खासकर ध्यान रखें।
विज्ञापन

रहरा के गांव पौरारा में पिछले कई दिनों से बुखार कहर मचा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से तप रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य टीम वहां पहुंची और मरीजों की जांच की। इस दौरान खून की जांच में एक महिला मलेरिया संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें