फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंदगी, जलभराव को लेकर लालापुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 25 Apr 2024 06:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा/आदमपुर। क्षेत्र के गांव लालापुर में गंदगी एवं जल भराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

गंगेश्वरी विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निरयावली खादर के मझरा लालापुर में मुख्य मार्ग पर गंदगी एवं जलभराव से लोग परेशान है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होेने से जलभराव व कीचड़ पसरी हुई है। मच्छरों मारने बाली कीटनाशक दवाई का छिड़काव भी नहीं होता। योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिला है। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रधान पति राजेश कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी कभी कभार ही सफाई करने नहीं आता है। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में श्यामलाल, शिशपाल, रिहान, अनुज शर्मा, पिन्टू, ओमपाल, रामा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें