फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध पार्किंग व गंदगी को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2023 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। पुल के नीचे की गई अवैध पार्किंग व फैल रही गंदगी को लेकर व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समस्याओं को निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को धीरज गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एकत्र हुए। उन्होंने अवैध पार्किंग व वहां पर फैली गंदगी को लेकर नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और समस्याओं का जल्द निदान कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यहां पसरी गंदगी से निकालने वाली बदबू से आसपास के लोगों का बैठना दूभर हो गया है। शिकायत के बावजूद भी नगर पंचायत में कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि पुलिस व आम लोगों ने अवैध पार्किंग बना ली है। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई थी। आरोप है कि उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जल्द समस्याओं को निस्तारण कराने की मांग की है। इस दौरान पर दिवाकर शर्मा, मोहित गुप्ता, स्वर्णजीत सिंह, खेमचंद प्रजापति, अमित गुप्ता, मुन्नू गुप्ता, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें