फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुआ मारने के मामले में बंद ग्रामीणों को रिहा करने की मांग, साैंपा ज्ञापन

Fri, 13 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमराेहा। भाकियू संघर्ष ने बृहस्पतिवार को तेंदुए को मारने के मामले में किसानों को जेल भेजने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर जेल भेजे गए किसानों को बिना शर्त रिहा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू संघर्ष के युवा जिला अध्यक्ष गौरव पंवार के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम निधि गुप्ता वत्स से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव कुतुबपुर हमीदपुर में किसानों पर हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को मार दिया था।
वन विभाग ने तीन घायल किसानों पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया है। कहा कि ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में तेंदुए को मारा है। संगठन वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करता है और जेल भेजे गए किसानों को बिना शर्त मुकदमा वापस कर रिहा किया जाए। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान जिला प्रभारी रामपाल सिंह, सोमपाल सिंह, राजेश कुमार, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें