फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिता-पुत्री की हत्या के बाद घर से गायब समान बरामद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की हत्या के बाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। लेकिन मृतक योगेश चंद्र अग्रवाल के साले अतुल गर्ग ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा कि सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल सोने चांदी के जेवरात घर में रखते थे। ब्याज पर देने के लिए रुपये भी रखते थे। हर समय उनके घर में बड़ी संख्या में जेवरात और नकदी रहती थी लेकिन घटना के बाद से वह गायब हैं। उनकी ज्वेलरी की दुकान की चाबी भी गायब है। योगेश चंद्र अग्रवाल की छह अंगूठी तो पुलिस को मिल गई हैं लेकिन उनके गले की चेन और सृष्टि के हाथ की सोने व चांदी की अंगूठी और कानों के कुंडल नहीं मिल सके हैं। आखिर घर में रखा सामान कहां चला गया। जब हत्या मृतक के बेटे इशांक अग्रवाल और उसकी पत्नी मानसी ने अपने नौकर के साथ मिलकर की है तो घर से गायब सामान भी उन्हीं के पास होना चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं की हत्या में कोई चौथा भी शामिल है, जो इशांक और उसकी पत्नी के इशारे पर घर में रखे समान को अपने साथ ले गया। इसलिए इन सभी बिंदुओं पर जांच करके कार्रवाई की जाए।

ये था पूरा मामला
नगर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की घर में ही किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बीते 11 फरवरी की सुबह पिता-पुत्री के शव कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस को बंद मिले थे। योगेश चंद्र अग्रवाल की बाजार गुजरी में इशांक ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी छाया की दो साल पहले हार्टअटैक से मौत हो चुकी थी। वह बेटी सृष्टि के साथ रहते थे। बेटा इशांक अग्रवाल दिल्ली में गत्ता फैक्टरी चलाता है। सराफ और बेटी की हत्या की जानकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे उनके दोस्तों से पुलिस तक पहुंची थी। पुलिस ने सराफ के बेटे इशांक और उसकी पत्नी मानसी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पर अपने नौकर के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें