अमरोहा। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हुई हत्या को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। बुधवार की देर शाम जन आवाज फाउंडेशन ने कैंडल मार्च निकालकर मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। वहीं, आरोपियों को भी फांसी दिए जाने की मांग की गई। साथ ही उत्तराखंड घटना को लेकर भी विरोध जताया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष शोएब चौधरी के नेतृत्व में महिलाएं गांधी मूर्ति तिराहे पर एकत्र हुईं। यहां से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान उन्होंने बहन हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल अभी तक जिंदा हैं के नारे लगाए। कैंडल मार्च गांधी मूर्ति तिराहे से पुराने रोडवेज तक निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने महिला चिकित्सक के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान जोहा, यूसरा, फोजिया, हना,मुस्कान, रितु खान, आवेश सैफी, हम्माद अजीज, शुमाइल सैफी, अमन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।