फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक साल के बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद

Thu, 22 Aug 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक साल के बेटे की हत्या करने वाले पिता को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। गिरफ्तारी के बाद से ही दोषी पिता जेल में बंद है, उसे जमानत नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

घटना मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला कंचन बाजार की है। यहां पर नौशाद का परिवार रहता है। नौशाद कुछ काम नहीं करता था। वह घर का सामान बाजार में ले जाकर बेच देता था। यही वजह है कि नौशाद ने अपने एक साल के बेटे रिहान को तीन लाख रुपये में बेचने का सौदा कर दिया था। नौशाद की पत्नी नजराना इसका विरोध करती थी। बेचने नहीं देने पर नौशाद एक साल के बेटे रिहान को जान से मारने की धमकी देता था। घटना 27 जुलाई 2021 की दोपहर की है। इस दौरान नजराना घर के बाहर गई हुई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद वह घर लौटी तो नौशाद बेटे रिहान को गोद में लेकर बैठा हुआ था और हाथ से उसकी नाक और मुंह को दबाए हुए था। नजराना ने रिहान को छुड़ाने की कोशिश की तो नौशाद ने नहीं छोड़ा। जिस कारण दम घुटने से रिहान की मौत हो गई थी। इस मामले में नौशाद के पिता शमशाद अहमद ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में बंद है। तमाम प्रयासों के बाद भी उसे जमानत नहीं मिली। इस मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट तृतीय ईश्वर सिंह की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव चौधरी पैरवी कर रहे थे। न्यायालय ने बुधवार को आखिरी सुनवाई की और साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर आरोपी नौशाद को दोषी करार दिया। साथ ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
साजिश के तहत पत्नी को भेजा था मोबाइल लाने
अमरोहा। नौशाद ने अपनी पत्नी को पड़ोस के घर मोबाइल लाने के लिए भेज दिया था। नजराना ने अपने बयान ने बताया कि जब वह घर वापस लौटी तो नौशाद उसके बेटे रिहान का मुंह व नाक दबा रहा था। शोर मचाने पर वह रिहान को पानी पिलाने का बहाना बनाने लगा। उसे शक था कि नौशाद उसके बेटे के साथ कुछ गलत कर सकता है। इसीलिए वह जल्द वापस आ गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें