फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामलीला मैदान में सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल गोयल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष शशि जैन व ईओ डॉ. बृजेश कुमार के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान विशाल गोयल ने पालिकाध्यक्ष को बताया कि आदर्श रामलीला महोत्सव की शुरुआत तीन अक्तूबर से होगी। रामलीला 13 अक्तूबर तक चलेगी। 26 सितंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद भव्य मेले और रामलीला के मंचन की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। उन्होंने समय से रामलीला ग्राउंड की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने की मांग की। कहा कि रामलीला में हजारों की तादाद में लाेग शामिल होते हैं। सात अक्तूबर को राम बरात निकाली जाएगी। इसमें 30 से अधिक झांकियां शामिल रहेंगी। 12 अक्तूबर को दशहरा मेला का कार्यक्रम कमेटी द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें भव्य रंगारंग आतिशबाजी के साथ-साथ रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री शार्दुल अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, संजीव सैनी, प्रेम नारायण रघुवंशी, मनु कमल गुप्ता, मनुज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें