मंडलीय रेलवे सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को मुरादाबाद डीआरएम कार्यालय में हुई। इसमें अमरोहा से अभिषेक शर्मा ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए बरेली, मुरादाबाद से दिल्ली तक ईएमयू या मेमो जैसी ट्रेनें चलाई जाएं। साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने का प्रस्ताव रखा।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तहत अमरोहा स्टेशन का निर्माण कार्य रुका हुआ है। पिछले डेढ़ वर्ष से बहुत धीमी गति से चल रहा है, जबकि अमरोहा स्टेशन के बाद शुरू हुए गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। अमरोहा का पूर्व वेटिंग रूम और अन्य स्थान तोड़े जा चुके हैं।
जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। सुबोध नगर कालोनी की तरफ प्लेटफार्म 2 और 3 की दिशा में ऊपर गामी पुल बनाया जाए, सभी प्लेटफार्मों पर कोच लोकेटर भी लगवाए जाएं। अमरोहा काे जंक्शन बनाते हुए कांठ होते हुए हरिद्वार आदि के लिए रेलवे लाइन की व्यवस्था की जा सकती है। मुरादाबाद से अमरोहा गजरौला होकर हरिद्वार के लिए एक ट्रेन चलाई जाए। फैजाबाद और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अमरोहा स्टेशन पर किया जाए। मेरठ वाराणसी बंदे भारत का हापुड़ की भांति अमरोहा स्टेशन पर ठहराव भी करवाया जाए। डीआरएम राजकुमार ने उनकी मांगों काे पूरा करने का आश्वासन दिया।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur