अमरोहा। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए एक दंपति ने डीएम को प्रार्थनापत्र देते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 14 लाख रुपये दिलाए जाने की मांग की है। मोहल्ला कोट निवासी गौरव दीक्षित ने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसकी किडनियां लगभग 90 प्रतिशत खराब हो गई हैं। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है और आय का कोई स्रोत भी नहीं है। उसे एक हफ्ते में औसतन तीन डायलिसिस कराने पड़ते हैं। गौरव ने डीएम से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डीएम से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 14 लाख रुपये दिए जाने की मांग की है। डीएम ने गौरव को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है। संवाद
-