फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वार्ड चार में दो मतों से हारीं प्रत्याशी ने दायर की याचिका, दोबारा मतगणना कराने की मांग

Fri, 26 May 2023 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका अमरोहा वार्ड चार में दो वोटों से हारीं प्रत्याशी अनुष्का गौतम ने याचिका दायर की है। उन्होंने दोबारा से मतगणना कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने 361 वोट गलत तरीके से निरस्त किए हैं। जबकि वह 150 वोटों से जीत रहीं थी।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका वार्ड चार दुर्गुपूर में निर्दलीय प्रत्याशी अनुष्का गौतम, जयविंदरी देवी, तेजेंद्र कुमार, कुलदीप, कंचन लता और खेम सिंह समेत छह प्रत्याशी मैदान में थे। चार मई को वोटिंग के बाद 13 मई को मतगणना हुई। इस दौरान 3761 मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतगणना के दौरान अनुष्का गौतम को 1521 वोट मिले जबकि जयविंदरी को 1523 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह रिटर्निंग अधिकारी ने राजेंद्र देवी को दो वोटों से विजयी घोषित कर दिया। आरोप है कि मतगणना के दौरान कार्मिकों द्वारा 361 वोटर निरस्त किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में वोट निरस्त होने का लाभ जयविंदरी को मिला। ये सब अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से किया गया है। जयविंदरी व उनके एजेंटों के द्वारा वोटरों को तरह-तरह के प्रलोभन दिए गए। मतगणना के दौरान वोट कैंसिल करते समय नियमों का पालन नहीं किया गया। जबकि अनुष्का गौतम के एजेंटों को मतगणना के दौरान बाहर कर दिया गया। दो वोट से हारने के बाद जब अनुष्का गौतम ने आपत्ति दर्ज कराई तो डरा धमका कर चुप कर दिया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की। आरोप है कि जयविंदरी के द्वारा फर्जी आईडी बनवा कर अपने समर्थकों से 500 से अधिक वोट डलवाए। बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच दिया।
जबकि नौकरी लगवाने के लिए कई युवाओं की मार्कशीट भी जमा करा ली गई थी। अनुष्का गौतम का आरोप है कि वह खुद 150 मतों से जीत रही थीं। लेकिन मतगणना समाप्त होने से पहले ही उनके एजेंटों को कक्षा से बाहर निकाल दिया गया और उनके 150 वोटों को अवैध तरह निरस्त कर दिया गया। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता पुलकित शर्मा ने बताया कि याचिका दायर कर दी गई है। न्यायालय की ओर से सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सुनवाई के लिए अभी कोई तारीख नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें