फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू शंकर की पंचायत में उठी गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भाकियू शंकर गुट की गांव चकनवाला में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि वेब शुगर मिल किसानों के बकाए का भुगतान नहीं कर रही है, जबकि किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बाह नाला धनौरा तहसील क्षेत्र के गांवों की तबाही का कारण बन रहा है। हर साल 26 गांवों की फसल तबाह हो रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदीप सिंह के आवास पर आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बाकी चीनी मिलों ने गन्ने का भुगतान कर दिया है, लेकिन वेब शुगर मिल धनौरा किसानों का 121 करोड़ रुपये दबाए बैठी है। इसके लिए संगठन जल्द ही आंदोलन करेगा। धनौरा तहसील क्षेत्र में 1970 में राम गंगा पोषक नहर को गंगा में डाला जाना था, लेकिन ठेकेदार ने अपनी बचत के लिए नहर को बाह नाला में डाल दिया। जो 53 साल से किसानों की बर्बादी का कारण बना है। हर साल नाले की बाढ़ के चलते लाखों बीघे फसल तबाह हो जाती है। नहर को नक्शे के अनुसार बनाए जाने की मांग उठी। जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह गुर्जर ने कहा चकनवाला गांव बिजलीघर से 12 किमी दूर है। जिसके कारण लो वोल्टेज रहते हैं और नलकूप नहीं चलने के कारण सिंचाई नहीं हो पाती। नया बिजली घर बनाए जाने की मांग की। जिससे 24 गांवों के किसानों को भरपूर बिजली मिल सके। धर्मवीर सिंह, महाश्य जयचंद सिंह,पिंटू चौधरी, रामपाल सिंह, घनश्याम जाटव, नेपाल सिंह, दुष्यंत सिंह, होतेराम, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजवीर सिंह भाटी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें