मंडी धनौरा (अमरोहा)। बाइक टकराने पर तीन लोगों ने डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने मारपीट की घटना को लूट की बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि मंडी धनौरा केे मोहलला शिवपुरी निवासी निशांत यादव पार्सल डिलीवरी का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से पार्सल लेकर जा रहा था। गांव कमेलपुर में प्रथमा बैंक के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस पर दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने निशांत की पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया।
इसके बाद आरोपी भाग गए। निशांत ने 112 नंबर पर कॉल कर अपने साथ लूट की सूचना कर दी। वहीं सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ने निशांत को लूट की गलत सूचना देने पर नसीहत दी। साथ ही मामले में निशांत की तहरीर पर गांव सैरकपुर निवासी विकास, आदर्श व कल्याण के खिलाफ मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।