फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिर की तलाश में दिल्ली एसटीएफ की हसनपुर में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। दिल्ली के चांदबाग में हुई हिंसा के आरोपी आप पार्षद ताहिर की तलाश में दिल्ली की क्राइम ब्रांच एसटीएफ की टीम ने नगर के एक मोहल्ले में छापा मारा। यहां जिस घर पुलिस पहुंची उसके दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस आदमपुर क्षेत्र के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

ताहिर का पैतृक गांव पौरारा है जो हसनपुर तहसील क्षेत्र के आदमपुर थाना इलाके में आता है। पूर्व में भी दिल्ली पुलिस पौरारा में ताहिर की तलाश में छापा मार चुकी है। बताते हैं कि बुधवार देरशाम को दिल्ली के सनलाइट कालोनी की क्राइम ब्रांच एसटीएफ टीम के इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार और चार-पांच सिपाहियों की टीम हसनपुर पहुंची। कोतवाली में आमद कराने के बाद प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा को उनकी टीम के साथ लेकर मोहल्ला कालाशहीद पहुंचे। यहां एक घर में जाने के लिए जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे, दरवाजे पर ताला लटका देखा, पुलिस को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों से उस रिश्तेदार के बारे में जानकारी की। लोगों ने बताया कि तीन चार दिन से घर पर ताला लटका हुआ है। पता नहीं कि वह कहां गए होंगे। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ताहिर के गांव पौरारा निवासी रिश्तेदार के घर कालाशहीद पर दिल्ली की क्राइम ब्रांच पहुंची। लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। दिल्ली की क्राइम ब्रांच को देखकर मोहल्ले के लोगों में खलबली मची रही। रिश्तेदार के घर के पास ही परचून की दुकान भी चलाते हैं। इसके बाद टीम आदमपुर थाना क्षेत्र में ताहिर की तलाश में रवाना हुई। हालांकि आदमपुर थानाध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस के बारे में जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें