फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच घंटे जा रहा दिल्ली-लखनऊ हाईवे, जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हाईवे पांच घंटे जाम से जूझा। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे पर वाहनों की करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। ब्रजघाट से मोहम्मदाबाद के सामने तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

ब्रजघाट पर रविवार को ज्येष्ठ पूणिमा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 10 बजे तक भीड़ कम आने के चलते स्थिति सामान्य रही। वहीं 10 बजे के बाद अचानक श्रद्धालुओं के वाहनों का रैला हाईवे पर गुजरने लगा। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। ब्रजघाट से हापुड़ की ओर टोल प्लाजा तक वाहनों की लाइन लग गई। मुरादाबाद की दिशा में भी वाहन मोहम्मदाबाद सामने तक आ गए। भीषण गर्मी में जाम लगने के कारण यात्री परेशान रहे। जल्दी निकलने के चक्कर में हाईवे पर वाहन और फंस गए। हाईवे पर जाम लगने की सूचना पर थाने से पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और दोपहर तीन बजे यातायात ने रफ्तार पकड़ी।
ब्रजघाट पर दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और नोएडा आदि के श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जाम लगने का सिलसिला हापुड़ की ओर से शुरू हुआ, जो बाद ब्रजघाट से मुरादाबाद मार्ग पर मोहम्मदाबाद तक पहुंच गया। हाईवे पर करीब पांच घंटे जाम लगा रहा। तीन बजे के साथ यातायात लगभग सुुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें