थाना क्षेत्र के गांव में टीम के साथ बिजली चेकिंग करने गए जेई के साथ हुई अभद्रता, धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शनिवार को गारबपुर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता ब्रजनाथ सिंह टीम के साथ गांव फैयाज नगर गए थे। यहां एक व्यक्ति ने अपने घर में चोरी से बिजली चला रखी थी। बिजली चोरी का मामला पकड़े जाने पर जेई ने साथी कर्मी से वीडियो ग्राफी करने के लिए कहा था। वीडियो ग्राफी कराने पर गृहस्वामी ने विरोध करत हुए जेई के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की थी और अंजाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही वीडियो बना रहे बिजली कर्मी के हाथ से मोबाइल छीन लिया था। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था।
बिजली विभाग की टीम ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। थानाध्यक्ष संदीप चौधरी का कहना है अवर अभियंता ब्रजनाथ की तहरीर पर गांव फैयाजन नगर निवासी राकेश, विपिन व केहर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 352, 186 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।