फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: अमरोहा के एक और व्यक्ति की मौत, जिले के दो लोग गंवा चुके हैं हादसे में जान

Tue, 11 Nov 2025 10:50 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में अमरोहा जिले के दो लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान डीटीसी बस परिचालक अशोक कुमार और रहरा अड्डा निवासी खाद विक्रेता लोकेश अग्रवाल के ताैर पर हुई। दोनों के शव हसनपुर लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले अशोक और लोकेश अग्रवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली ब्लास्ट में मंगरौला के रहने वाले डीटीसी बस के परिचालक अशोक की मौत के अलावा हसनपुर के एक ओर व्यक्ति की मौत हुई है। उनकी पहचान हसनपुर के रहरा अड्डा निवासी लोकेश अग्रवाल (52) के रूप में हुई है। सोमवार को वह दिल्ली में अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे।

विज्ञापन


लोकेश खाद विक्रेता थे। मृतक लोकेश और मंगरौला निवासी अशोक दोनों आपस में दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक लोकेश अग्रवाल ने अशोक को फोन करके लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। इसके बाद अशोक अपने दोस्त लोकेश अग्रवाल के साथ बाइक पर सवार होकर आंनद विहार बस स्टैंड जा रहे थे।

यहां से लोकेश अग्रवाल को हसनपुर वापस आने के लिए बस पकड़नी थी। इसी बीच लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के नजदीक धमाका हो गया। जिसकी चपेट में दोनों आ गए। दोनों दोस्तों की ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर लोकेश अग्रवाल के परिजनों शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ी है। उनका शव हसनपुर लाया जा रहा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दिल्ली धमाके में हसनपुर के मंगरौला निवासी अशोक के अलावा हसनपुर के लोकेश अग्रवाल की भी मौत की जानकारी मिली है। उनका शव हसनपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें