अमरोहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित डीएलएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी हो चुका है। पहले सेमेस्टर की परीक्षा 27 अक्तूबर से शुरू होगी जबकि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 अक्तूबर से शुरू होंगी।
पहले सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद अब तीसरे सेमेस्टर के लिए भी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। पहले सेमेस्टर के लिए चार व तीसरे सेमेस्टर के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या शाहीन ने बताया कि डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 27 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। तीन नवंबर तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में डायट सहित जिले के दूसरे विद्यालयों के 3183 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी भी तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा तिथि जारी हो गई है। निर्धारित तिथि पर ही परीक्षा संपन्न होगी।