फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपा नेता को भेजा मानहानि का नोटिस, एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग

Wed, 28 Feb 2024 03:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा) नगर के मुख्य बाजार में भूमि पर कथित कब्जे को लेकर भाजपा नेता राजीव अग्रवाल व जैन समाज के नीरज जैन के बीच चल रहे विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब नीरज जैन ने भाजपा नेता को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में 15 दिन के भीतर एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है। वहीं भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर नीरज जैन समेत जैन समाज के चार अन्य लोगों पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत की है। भाजपा नेता ने अपनी हत्या कराने की आशंका भी व्यक्त की है।
विज्ञापन

नगर के अग्रसेन बाजार में खाली पड़ी भूमि पर भाजपा नेता राजीव अग्रवाल व नीरज जैन के बीच विवाद चल रहा है। नीरज जैन ने एसडीएम व विधायक को पत्र देकर भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग की है। वहीं भाजपा नेता इसे अपनी पैतृक संपत्ति बताते हैं। राजीव अग्रवाल का आरोप है कि नीरज जैन ने उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। चार अन्य लोग भी नीरज जैन के साथ शामिल हैं।
राजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर नीरज जैन व चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं नीरज जैन ने स्वयं को प्रतिष्ठित व्यापारी बताते हुए रंगदारी मांगने के आरोप पर भाजपा नेता को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें