फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 घरों में डकैती: 3 दिन में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। दिवाली की रात को नगर की बाहरी कॉलोनी में बदमाशों द्वारा 5 घरों में करीब 11 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम देने की घटना को लेकर तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है। हालांकि इन तीन दिनों में पुलिस की 5 टीमों ने 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। दो संदिग्धों को हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन

दिवाली की रात को 5 बदमाशों ने नगर के मोहल्ला कनेटा रोड निवासी मजदूर अलीहसन, बुंदू, जैकेट कारोबारी रिहान, परचून दुकानदार फिरोज और किसान अरविंद, जूता सेल्समैन पूरन के घर सीढ़ी लगाकर करीब दो लाख की नगदी समेत 11 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर किसान अरविंद के सीने में गोली मारकर बदमाश फरार हो गए थे जबकि पूरन के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। घायल अरविंद का मेरठ में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक अरविंद की हालत खतरे से बाहर है। आईजी रमित शर्मा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था। खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई थी। इसके अलावा गैर जनपदों की पुलिस से भी बदमाशों की गैंग तक पहुंचने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कई बिंदुओं पर गहराई से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें