गजरौला। भीकनपुर शुमाली में खेत की चकरोड़ कब्जामुक्त कराने पर किसान कादिर खान को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि अंसार निवासी सिहाली जागीर, अबरार, उसके भाई दिलदार और खालिद निवासी लिसड़ी बुजुर्ग ने चकरोड़ निकालने पर गाली-गलौज की और धमकाया। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
ब्रजघाट निवासी पर हथौड़ी से हमला, रिपोर्ट
गजरौला। ब्रजघाट निवासी मोहित दास पर 30 अक्तूबर को रोडवेज के पास कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और हथौड़ी से हमला कर घायल कर दिया। वह चौपला से एमडीए कॉलोनी जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
अनुसूचित जाति की महिला को फोन पर दी धमकी
गजरौला। नगर निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने पति सुशील त्यागी पर फोन पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, आठ साल पहले शादी हुई थी और दो साल बाद पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पुलिस ने पति सुशील त्यागी, सास अमलेश और मोनू त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद