घर में खेलते समय छह वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा निवासी किसान कलुआ का छह वर्षीय वेदांत कक्षा तीन में पढ़ता था। रविवार सुबह को वह अपने घर में बच्चों के साथ खेल रहा था। घर में तार में लगे कट पर उसका हाथ लग गया। करंट की चपेट में आकर बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।