फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल से लौट रहे चालक से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभ
विज्ञापन

संभल से लौट रहे बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी चालक को रास्ते में रोक मारपीट की। उसकी जेब में रखे 48 सौ रुपये लूट लिए। पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांवमोहम्मदाबाद निवासी शाकिर गाड़ी चलाता है। शनिवार की रात वह संभल से गाड़ी लेकर लौट रहा था। वह हरिबाबा बांध पर दरियापुर के सामने पहुंचा था। उसका आरोप है किरास्ते में बाइक सवार चार बदमाश मिल गए। बदमाशों ने रास्ते में पत्थर लगाकर अवरोध लगारखा था। उसे रोक कर बदमाशों ने लाठी डंडों से मारपीट की। उसकी जेब में रखे 48 सौ रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। घायल शाकिर को पुलिस ने उपचार के लिए रात में ही सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक सवार दानिश व उसके भाई शाहजेब निवासी मोहरका पट्टी और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीटकी एनसीआर दर्ज की। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामला लूटपाट का नहीं है, बल्किरुपयों को लेकर मारपीट का है। इस मामलेमें दो नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें