फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पाजिटिव महिला की मेरठ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला की मेरठ के एक अस्पताल में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। महिला को ब्रेन हेमरेज हुआ था और निजी लैब में कोरोना जांच कराई गई थी। जाँच में महिला कोरोना पॉजिटिव आई थीं। मौत होने पर अस्पताल प्रशासन ने परिजनों की मौजूदगी में मेरठ में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला को बीते शनिवार को ब्रेन हेमरेज हुआ था। परिजन उसे मेरठ के एक अस्पताल ले गए थे। वहां महिला की कोरोना जांच निजी लैब से कराई गई। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से महिला को कही अन्य शिफ्ट करने के लिए कह दिया। वह दूसरे अस्पताल में ले गए। मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर अन्य परिजन मेरठ पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन ने महिला को शव परिजनों को सौंपने से इंकार कर दिया। परिजनों की मौजूदगी में मेरठ के ही एक मोक्षधाम में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिजनों ने रैपिड एंटीजन किट से जांच कराई थी। उसमें सभी परिजनों की निगेटिव आई थी। परिजनों ने निजी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें