फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए भीड़ नहीं हो रही कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए हूजूम कम नहीं हो सका है। फॉर्म जमा करने और सर्टिफिकेट लेने के लिए लोगों की भीड़ खिड़की के बाहर उमड़ी रही। लोगों को काबू में करने के लिए कर्मचारी मशक्कत करते रहे। दूसरे अनुभाग के कर्मचारी अंदर आते जाते रहें। मनमानी को लेकर लोगों ने प्रतिरोध इसके अलावा 50 सर्टिफिकेट वितरित किया गया है और 30 लोगों के सही फॉर्म मिले। इसके अलावा लगभग 50 लोगों के फॉर्म अधूरे मिलने पर उन्हें पूरा करने का फरमान मिला।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद शहर के लोग जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए जद्दोजहद शुरू कर दिए हैं। नगर पालिका के जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के काउंटर पर शुक्रवार को भी लोगों का हुजूम दिखा। हालात यह रहे कि कार्यालय खुलने से पहले 50 से अधिक लोग आ गए। कर्मचारियों ने फाटक बंद कर काउंटर से फॉर्म जमा करना शुरू किया। इसी बीच कुछ दूसरे अनुभाग के कर्मचारी पहुंचें। उन्होंने रजिस्ट्रेशन कक्ष के फाटक को आवाज देकर खुलवाया। अंदर पहुंच कर कुछ लोगों के फॉर्म जमा किया। यह देख काउंटर पर खड़े लोगों ने प्रतिरोध किया, लेकिन अनसुना कर दिया। इसके बाद यह लोग फॉर्म जमा कर बाहर निकले। वहीं, दोपहर में सर्टिफिकेट वितरण के दौरान काउंटर पर खड़े लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगे। इसी बीच दोबारा कुछ कर्मचारियों ने कक्ष का फाटक खुलवाया। करीबियों के सर्टिफिकेट के लिए अंदर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें