गजरौला। सड़क हादसे में भतीजे की मौत के बाद घायल चाचा की भी इलाज के दौरान मेरठ के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। थाना क्षेत्र के शहवाजपुर डोर गांव निवासी मदन का भतीजा सोनू देहरादून में काम करता था। 10 अगस्त की रात सोनू बाइक से घर लौट रहा था।
चुचैला कलां गांव के पास उसकी बाइक खराब हो गई थी। जिसे लेने के लिए चाचा मदन, भतीजा मोनू और संजीव गए थे। लौटते समय चाकीखेड़ा के पास सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में मोनू पुत्र बलवीर की मौके पर मौत हो गई थी, मदन को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी भी मौत हो गई। कस्बा इंचार्ज महेंद्र शर्मा ने मौत की पुष्टि की है। संवाद